• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Olympics
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 23 दिसंबर 2016 (14:29 IST)

ओलंपिक के चार महीने बाद शिकायत क्यों कर रहे हैं चौरसिया : गुप्ता

ओलंपिक के चार महीने बाद शिकायत क्यों कर रहे हैं चौरसिया : गुप्ता - Olympics
नई दिल्ली। ओलंपिक में आईओए पर खराब बर्ताव के एसएसपी चौरसिया के आरोपों के एक दिन बाद रियो में भारत के दल प्रमुख रहे राकेश गुप्ता ने कहा कि उन्हें चार महीने बाद शिकायत करने की बजाय खेलों के दौरान यह मसला उनके ध्यान में लाना चाहिए था।

 
चौरसिया ने गुरुवार को आईओए अधिकारियों पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि आवागमन का भी उचित इंतजाम नहीं था और उनके साथ नौकरों की तरह बर्ताव किया गया। गुप्ता ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए यातायात सुविधा मुहैया कराना स्थानीय आयोजकों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्थानीय आयोजकों को चाहिए कि हवाई अड्डे से खिलाड़ियों को लेकर उन्हें खेलगांव तक पहुंचाए।
 
अभिनव बिंद्रा से लेकर लिएंडर पेस तक सभी भारतीय खिलाड़ियों को स्थानीय आयोजकों द्वारा उपलब्ध कराए गए यातायात के साधनों से ही खेलगांव लाया गया।
 
उन्होंने कहा कि रियो में भारतीय खिलाड़ी कई जत्थों में आए। कई तो अकेले आए जिनमें चौरसिया, अनिर्बान लाहिड़ी और अदिति अशोक शामिल थे। लिएंडर पेस भी अकेले आए थे। हम हर बार हवाई अड्डे जाकर उनकी अगवानी नहीं कर सकते। यह संभव नहीं है। आईओए से बहुत कम लोग रियो गए थे और दूसरे मसलों पर भी ध्यान देना था। (भाषा)
ये भी पढ़ें
शिवा केशवन को एशियाई ल्यूज चैंपियनशिप में स्वर्ण