Daily Horoscope
✕

ओलंपिक में बनी रहेगी 50 किमी पैदल चाल

Updated: शनिवार, 15 अप्रैल 2017 (00:50 IST)
लंदन। ओलंपिक खेलों और विश्व चैंपियनशिप में 50 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा को बरकरार रखने का फैसला लिया गया है, जिस पर अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (आईएएएफ) ने अपनी मुहर लगा दी है।
      
आईएएएफ ने इन मेगा टूर्नामेंटों में एथलेटिक्स खेलों में 50 किमी. पैदल चाल को बरकरार रखने के लिए सर्वसम्मति से मतदान किया। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने आईएएएफ पर इस खेल को हटाने का दबाव बनाया था ताकि 2020 टोक्यो ओलंपिक में इस खेल को हटाया जा सके। 
        
इसकी वजह ओलंपिक में महिलाओं की इस दूरी की रेस नहीं होना भी एक वजह है। ओलंपिक खेलों में महिलाओं की पैदल चाल स्पर्धा केवल 20 किलोमीटर की दूरी तक ही है जिसे वर्ष 2000 में शुरू किया गया था। अमेरिकी वकील पॉल डीमिस्टर ने आईएएएफ काउंसिल के लंदन में इस पर लिए  गए निर्णय की जानकारी देते हुए  कहा आईएएएफ का 50 किमी पैदल चाल को समर्थन किया गया है।
           
उन्होंने कहा जब बात महिला एथलीटों की आती है तो आईएएएफ आईओसी से कहीं आगे है। आईएएएफ महिलाओं के 50 किमी वर्ल्ड रिकॉर्ड को मान्यता देता है और महिलाओं को अगस्त में लंदन में विश्व चैंपियनशिप में भी 50 किमी. स्पर्धा में भाग लेने की अनुमति देता है। (वार्ता) 
Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख