• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Novak Djokovic survives scare, Serbia lead
Written By
Last Modified: पेरिस , शनिवार, 4 फ़रवरी 2017 (15:24 IST)

नोवाक जोकोविच उलटफेर का शिकार होने से बचे

Novak Djokovic
पेरिस। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच उलटफेर का शिकार होने से बाल-बाल बचे और रूस के खिलाफ डेविस कप विश्व ग्रुप मुकाबले में उन्होंने सर्बिया को 2-0 से बढ़त दिला दी।
 
ऑस्ट्रेलियाई ओपन से दूसरे ही दौर में बाहर हुए 12 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन जोकोविच ने दानिल मेदवेदेव को 3-6, 6-4, 6-1 से हराया। इससे पहले दुनिया के 37वें नंबर के खिलाड़ी विक्टर ट्रोइकी ने 52वीं रैंकिंग वाले कारेन काचानोव को 6-4, 6-7, 6-3, 1-6, 7-6 से हराकर सर्बिया को जीत के साथ शुरुआत दिलाई थी।
 
इस मुकाबले के विजेता का सामना क्वार्टर फाइनल में 5 बार के चैंपियन स्पेन या क्रोएशिया से होगा। स्पेन टीम में 14 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन रफेल नडाल नहीं है, जो ऑस्ट्रेलियाई ओपन फाइनल तक पहुंचे थे। (भाषा)
ये भी पढ़ें
धोनी पहुंचे वीरेन्द्र सहवाग के स्कूल