• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Novak Djokovic, French Open quarter final, French Open
Written By
Last Modified: पेरिस , सोमवार, 30 मई 2016 (22:32 IST)

नोवाक जोकोविच 10 करोड़ डॉलर से एक कदम दूर

Novak Djokovic
पेरिस। विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच दस करोड़ डॉलर की इनामी राशि का रिकॉर्ड आंकड़ा छूने से महज एक कदम दूर हैं और फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करते ही वे कमाई के मामले में इस मुकाम को हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।
      
11 बार के ग्रैंड स्लेम विजेता जोकोविच ने अभी तक कुल नौ करोड़ 96 लाख 73 हजार 404 डॉलर की कमाई की है। फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर उन्हें तीन लाख 26 हजार 722 डॉलर की राशि प्राप्त होगी, जिससे वे दस करोड़ डॉलर का आंकड़ा पार कर जाएंगे। 
      
चौथे राउंड में 29 वर्षीय जोकोविच का सामना 14वीं सीड स्पेन के राबर्टो बतिस्ता अगुत से होगा, जिनके खिलाफ जोकोविच का करियर रिकॉर्ड 4-0 का है। जोकोविच ने अभी तक फ्रेंच ओपन का खिताब नहीं जीता है। यदि वे फ्रेंच ओपन का खिताब जीतते हैं तो करियर ग्रैंड स्लेम पूरा कर लेंगे।
           
कमाई के मामले में पूर्व नंबर एक स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर ही जोकोविच के नजदीकी प्रतिद्वंदी हैं। फेडरर की कुल कमाई नौ करोड़ 80 लाख 11 हजार 727 डॉलर की है। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
कोहली की बल्लेबाजी को हेडन ने खूब सराहा