biodatamaker
✕

नोवाक जोकोविच आसान जीत के साथ कतर ओपन के अगले दौर में, थिएम हारे

Updated: बुधवार, 2 जनवरी 2019 (15:27 IST)
दोहा। नोवाक जोकोविच ने मंगलवार को कतर ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में दामिर जुमहुर को सिर्फ 55 मिनट में हराकर 2019 की पहली जीत दर्ज की। दूसरे वरीय ऑस्ट्रिया के डोमीनिक थिएम को हालांकि दुनिया के 55वें नंबर के खिलाड़ी फ्रांस के पियरे ह्यूज हर्बर्ट के खिलाफ 3-6, 5-7 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।


दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने दुनिया के 47वें नंबर के खिलाड़ी बोस्निया के जुमहुर को सीधे सेटों में 6-1, 6-2 से हराया। दूसरे वरीय ऑस्ट्रिया के डोमीनिक थिएम को हालांकि दुनिया के 55वें नंबर के खिलाड़ी फ्रांस के पियरे ह्यूज हर्बर्ट के खिलाफ 3-6, 5-7 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

एक अन्य मैच में अनुभवी स्टेन वावरिंका ने रूस के उभरते हुए खिलाड़ी तीसरे वरीय कारेन खाचानोव को 7-6 (9/7), 6-4 से हराया।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख