ganesh chaturthi
✕

NFL टीमें अगले सप्ताह प्रशिक्षण सुविधाओं को खोल सकती हैं : रिपोर्ट

Updated: शनिवार, 16 मई 2020 (16:38 IST)
लास एंजिलिस। अमेरिका की घरेलू ‘नेशनल फुटबॉल लीग (एनएफएल)’ ने कहा कि राज्य और स्थानीय सरकार से मंजूरी मिलने के बाद टीमें सख्त स्वास्थ्य दिशानिर्देशों के साथ अपनी सुविधाओं को फिर से खोल सकती हैं। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक लीग के कमिश्नर रोजर गुडेल ने सभी 32 क्लबों के महाप्रबंधकों को भेजे ज्ञापन कहा कि चुनिंदा कर्मचारियों के लिए क्लब के दरवाजें मंगलवार से खुल सकेंगे। 
 
एनएफएल नेटवर्क को मिले ज्ञापन के मुताबिक गुडेल ने कहा, ‘राज्य और स्थानीय नियमों के तहत अगर अनुमति दी जाती है तो क्लब 19 मई से अपनी सुविधाओं को फिर से खोल सकते हैं। इसके लिए टीमों को सख्त स्वास्थ्य दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।’ कोविड-19 महामारी के कारण एनएफएल के सभी क्लबों को 25 मार्च को बंद करने ने निर्देश दिए गए थे। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख