Hanuman Chalisa

नेमार पर बलात्कार का आरोप, बोले मेरे खिलाफ षड्‍यंत्र

Updated: रविवार, 2 जून 2019 (17:26 IST)
रियो डि जेनेरियो। ब्राजील पुलिस के दस्तावेजों के अनुसार एक अज्ञात महिला ने दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी नेमार पर पिछले महीने पेरिस में बलात्कार करने का आरोप लगाया है। इस खुलासे के बाद इस खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम में 7 मिनट का वीडियो डाला जिसमें वॉट्सएप संदेश भी शामिल हैं।
 
नेमार ने कहा कि उन्हें फंसाया जा रहा है और यह उनसे पैसे ऐंठने का प्रयास है। दस्तावेजों के अनुसार यह घटना 15 मई को एक होटल में रात 8 बजकर 20 मिनट पर हुई। महिला ने शुक्रवार को साओ पाउलो में पुलिस को शिकायत दर्ज कराई।
 
पुलिस विभाग को देखने वाले साओ पाउलो राज्य के जन सुरक्षा सचिवालय ने बयान में पुष्टि की है कि शिकायत दर्ज की गई है लेकिन उन्होंने इससे अधिक जानकारी देने से इंकार कर दिया। एक बार फिर मैदान से बाहर की घटना के कारण सुर्खियों ने आए नेमार ने कहा कि वे जाल में फंस गए और वे इस घटना से सबक लेंगे।
 
नेमार ने कहा कि यह महिला और पुरुष के बीच बंद कमरे में रिश्ते थे। अगले दिन कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि जांचकर्ता संदेशों को पढ़ेंगे और देखते हैं कि क्या होता है? (भाषा)

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख