गुरुवार, 4 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Neeraj Chopra surpasses Usain Bolt to become the most loved face of World Athletics
Written By
Last Modified: शनिवार, 17 दिसंबर 2022 (12:38 IST)

उसैन बोल्ट तक को पछाड़ दिया नीरज चोपड़ा ने, बने विश्व एथलेटिक्स का सबसे चहेता चेहरा

उसैन बोल्ट तक को पछाड़ दिया नीरज चोपड़ा ने, बने विश्व एथलेटिक्स का सबसे चहेता चेहरा - Neeraj Chopra surpasses Usain Bolt to become the most loved face of World Athletics
नई दिल्ली: विश्व एथलेटिक्स के एक अध्ययन के अनुसार ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने तोक्यो खेलों में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के बाद दिग्गज उसैन बोल्ट को ‘सर्वाधिक नजर आने वाले एथलीट’ के रूप में पीछे छोड़ दिया।भारत के 24 वर्षीय स्टार खिलाड़ी ने इसके बाद विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर अपनी ख्याति और बढ़ा दी थी।इससे पता चलता है भारत को एथलेटिक्स में पहला ओलंपिक गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा की ख्याति सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विश्व पटल पर भी है।
विश्व एथलेटिक्स के एक अध्ययन के अनुसार ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने तोक्यो खेलों में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के बाद दिग्गज उसैन बोल्ट को ‘सर्वाधिक नजर आने वाले एथलीट’ के रूप में पीछे छोड़ दिया।भारत के 24 वर्षीय स्टार खिलाड़ी ने इसके बाद विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर अपनी ख्याति और बढ़ा दी थी।इससे पता चलता है भारत को एथलेटिक्स में पहला ओलंपिक गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा की ख्याति सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विश्व पटल पर भी है। जहां तक मीडिया कवरेज की बात है तो चोपड़ा को लेकर 812 आलेख प्रकाशित हुए। उनके बाद जमैका की तिकड़ी इलेन थॉम्पसन-हेराह (751), शेली-एन फ्रेजर-प्रिस (698) और शेरिका जैक्सन (679) का नंबर आता है। करिश्माई बोल्ट 574 आलेख के साथ इस सूची में पांचवें स्थान पर है।
विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन ने चुनिंदा एशियाई पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान इन आंकड़ों को जारी किया गया। ये आंकड़े जर्मनी स्थित मीडिया मॉनिटरिंग फर्म यूनिसेप्टा ने उपलब्ध कराए।

को ने कहा, ‘‘मैं उसेन बोल्ट को खारिज नहीं कर रहा हूं। वह हमारे खेल के आइकन हैं। लेकिन इससे (चोपड़ा इस सूची में सबसे आगे हैं) पता चलता है कि हम अपना दायरा बढ़ा रहे हैं। हम अब केवल एक एथलीट को लेकर बात नहीं कर रहे हैं। हमारे पास ऐसे एथलीटों की संख्या बहुत अधिक है।’’
ये भी पढ़ें
IPL 2023 Auction में इन 5 गेंदबाजों को अपने खेमे में शामिल करना चाहेगी हर फ्रैंचाइजी