Hanuman Chalisa

नीरज की कोहनी का ऑपरेशन, दोहा विश्व चैंपियनशिप में खेलना संदिग्ध

शुक्रवार, 3 मई 2019 (19:35 IST)
मुंबई। स्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा की कोहनी का ऑपरेशन हुआ है जिससे दोहा में 27 सितंबर से 6 अक्टूबर तक विश्व चैंपियनशिप में उनकी भागीदारी अनिश्चित हो गई है। पता चला है कि इससे उबरने में उन्हें 3 से 4 महीने का समय लगेगा जिससे उनकी सितंबर-अक्टूबर में होने वाली प्रतिष्ठित विश्व चैंपियनशिप में भाग लेने पर संशय बन गया है।
 
यह भी निश्चित है कि हरियाणा का यह एथलीट अंतरराष्ट्रीय सत्र के ज्यादातर हिस्से में नहीं खेल पाएगा जिसमें डायमंड लीग सीरीज भी शामिल है। नीरज का ऑपरेशन कोकिलाबेन अस्पताल में डॉक्टर दिनशॉ पर्डीवाला ने किया।
 
नीरज ने ट्वीट किया कि डॉक्टर दिनशॉ पर्डीवाला से मुंबई में ऑपरेशन कराया। अभ्यास शुरू करने के लिए कुछ महीने इंतजार करना होगा। हर दुर्घटना के पीछे कुछ अच्छा छिपा होता है। ईश्वर आपको और बेहतर बनाना चाहते हैं।
 
21 बरस के नीरज को अप्रैल में एनआईएस पटियाला में खेलते हुए कोहनी में दर्द हुआ था। डॉक्टर पर्डीवाला इससे पहले सुशील कुमार, साइना नेहवाल, पीवी सिंधू, योगेश्वर दत्त, विनेश फोगाट, अखिल कुमार, एचएस प्रणय का इलाज कर चुके हैं।
 
कोहनी की चोट के कारण वे दोहा में 21 से 24 अप्रैल तक एशियाई चैंपियनशिप भी नहीं खेल सके। नीरज से जुड़े करीबी सूत्र ने कहा कि नीरज के हाथ में स्लिंग 7 से 10 दिन तक रहेगा। इसके बाद ही उनका रिहैबिलिटेशन शुरू होगा। जिन डॉक्टरों ने सर्जरी की है, उनके अनुसार उन्हें थ्रो शुरू करने में कम से कम 3 महीने लगेंगे। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख