dharma sangrah
✕

साजिश का 'छौंक', नरसिंह डोप टेस्ट में फेल

Updated: सोमवार, 25 जुलाई 2016 (14:02 IST)
पहलवान नरसिंह यादव और संदीप यादव के डोप टेस्ट में नाकाम रहने के बाद कुश्ती फेडरेशन ने कहा कि इन दोनों पहलवानों के खिलाफ साजिश हुई है। नरसिंह ने ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया है। 
कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा नरसिंह और संदीप के खिलाफ साजिश हुई है। उन्होंने कहा कि 5 जून को छौंक में गलत सामग्री डाली गई। इन दोनों ही पहलवानों ने जानबूझकर प्रतिबंधित दवा नहीं ली। 
 
सिंह ने कहा कि सोनीपत कैंप में दोनों के खिलाफ साजिश हुई है। नरसिंह का रिकार्ड साफ सुथरा है। उन्होंने कहा कि शिकायत में महिला के अलावा और भी नाम हैं। सिंह ने कहा कि इस तरह से तो कोई भी भारतीय खिलाड़ी सुरक्षित नहीं है। इसके खिलाफ हमें जहां तक जाना होगा, हम जाएंगे। हमें उम्मीद है कि नरसिंह को न्याय मिलेगा।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख