Daily Horoscope
✕

वर्डास्को को हराकर नडाल तीसरे दौर में

Updated: बुधवार, 16 मार्च 2016 (12:43 IST)
इंडियन वेल्स। स्पेन के रफेल नडाल ने फर्नांडो वर्डास्को को 6-0, 7-6 से हराकर इंडियन  वेल्स एटीपी टूर्नामेंट के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया।
 
नौ बार के फ्रेंच ओपन चैंपियन नडाल को इस साल जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन के  पहले दौर में हमवतन वर्डास्को ने हराया था। अब नडाल का सामना जर्मनी के अलेक्जेंडर  ज्वेरेव से होगा जिसने जाइल्स सिमोन को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से हराया।
 
जापान के केइ निशिकोरि ने भी स्टीव जॉनसन को 7-6, 7-6 से हराकर अगले दौर में  जगह बना ली। अब वे नौवीं वरीयता प्राप्त अमेरिकी जॉन इशनेर से खेलेंगे जिन्होंने फ्रांस  के एड्रियन मेनारिनो को 6-4, 7-6 से हराया।
 
महिला वर्ग में गत चैंपियन सिमोना हालेप ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया, जब  श्वास की दिक्कत के कारण उनकी प्रतिद्वंद्वी बारबोरा स्ट्रायकोवा रिटायर हो गई। तीसरी  वरीयता प्राप्त एग्निएस्का रेडवांस्का ने एलेना यांकोविच को 6-3, 6-3 से मात दी, वहीं 8वीं  वरीयता प्राप्त पेत्रा क्वितोवा ने निकोल गिब्स को 4-6, 6-3, 6-4 से हराया। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई