dharma sangrah

नडाल और फेडरर में होगी अंतिम जंग

Updated: शनिवार, 28 जनवरी 2017 (10:08 IST)
मेलबोर्न। नौवीं वरीयता प्राप्त स्पेन के राफेल नडाल ने अपनी करिश्माई फॉर्म में लौटते हुए बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव की कड़ी चुनौती पर शुक्रवार को मैराथन संघर्ष में 6-3,5-7,7-6,6-7,6-4 से काबू पाते हुए ऑस्ट्रेलियन ओपन के खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया जहां उनके सामने पुराने प्रतिद्वंद्वी स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर की चुनौती होगी। 
            
14 ग्रैंड स्लेम खिताब जीत चुके नडाल ने 15 वीं सीड दिमित्रोव को चार घंटे 56 मिनट तक चले पांच सेटों तक चले मुकाबले में हराया। 17 ग्रैंड स्लेम जीत चुके फेडरर ने हमवतन स्टेनिसलास वावरिंका को पांच सेटों के मैराथन संघर्ष में 7-5,  6-3,  1-6,  4-6,  6-3 से हराया था। 
            
टेनिस इतिहास में कुल 31 ग्रैंड स्लेम खिताब अपने नाम रखने वाले फेडरर और नडाल का रविवार को खिताबी मुकाबला हर लिहाज से विस्फोटक होगा। फेडरर अपने 18वें ग्रैंड स्लेम से अब एक कदम दूर हैं जबकि नडाल 15 वें ग्रैंड स्लेम की तलाश में उतरेंगे। 
 
टेनिस के इन दोनों दिग्गजों को लंबे समय से एक अदद ग्रैंड स्लेम खिताब की तलाश है। फेडरर ने अपना आखिरी ग्रैंड स्लेम खिताब 2012 में विंबलडन के रूप में जीता था। उसके बाद से लगभग साढ़े चार साल गुजर चुके हैं फेडरर के हाथ कोई और ग्रैंड स्लेम नहीं लगा है।(वार्ता)
             
Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख