dharma sangrah
✕

मोहम्मद अली को टेलीविजन पर देखने के बाद मैरीकॉम ने शुरू की मुक्केबाजी

Updated: रविवार, 14 अप्रैल 2019 (00:23 IST)
पणजी। छ: बार की विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप और ओलंपिक पदक विजेता एमसी मैरीकॉम ने शनिवार को यहां कहा कि दिग्गज मुक्केबाज मोहम्मद अली के मुकाबले को टेलीविजन पर देखने के बाद उन्होंने इस खेल में हाथ आजमाने का फैसला किया।
 
मणिपुर की इस मुक्केबाज ने कहा कि शुरुआती दौर में उन्हें जैकी चेन की एक्शन फिल्मों के अलावा अक्षय कुमार, संजय दत्त, सन्नी देओल जैसे बॉलीवुड सितारों की एक्शन फिल्मों से प्रेरणा मिलती थी। मोहम्मद अली के मुकाबले को टेलीविजन पर देखने के बाद मुक्केबाजी के लिए मुझे प्रेरणा मिली। मैंने खुद से कहा कि अगर पुरुष मुकाबला कर सकते है तो महिला क्यों नहीं? 
 
उन्होंने कहा कि मैं अक्षय कुमार, संजय दत्त सन्नी देओल और दूसरे सितारों की बॉलीवुड फिल्में देखती थीं। 36 साल की इस मुक्केबाज ने कहा कि टोकियो ओलंपिक 2020 में पदक जीतने के लिए वे 100 से 120 प्रतिशत मेहनत कर रही हैं। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख