Hanuman Chalisa

मेराडोना का दौरा फिर टला, विश्व कप के दौरान आएंगे भारत

शनिवार, 30 सितम्बर 2017 (15:55 IST)
कोलकाता। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर डिएगो मेराडोना का कोलकाता दौरा शनिवार को तीसरी बार टल गया और अब वे फीफा अंडर-17 विश्व कप के दौरान 8 अक्टूबर को यहां आएंगे।
 
अगर उनका दौरा होता है तो यह कोलकाता में फीफा विश्व कप की शुरुआत से टकराएगा और इसी दिन शहर में विश्व कप के 2 मैच खेले जाने हैं। पहले मैच में चिली और इंग्लैंड की टीमें भिड़ेंगी, दूसरा मैच इराक और मैक्सिको के बीच है।
 
मेराडोना को पहले 3 अक्टूबर को कोलकाता में एक फुटबॉल कॉनक्लेव का उद्घाटन करना था उसके बाद उन्हें 5 अक्टूबर को 'मैच ऑफ यूनिटी' में भाग लेना था जिसमें क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के अलावा कई अन्य सितारे भाग लेने वाले थे।
 
आयोजकों ने शनिवार को बताया कि फुटबॉल से जुडी किसी व्यस्तता के अचानक आने के कारण अब वह 8 को यहां आएंगे और 10 अक्टूबर तक कोलकाता में रहकर अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करेंगे।
 
मेराडोना ने अपने फेसबुक पेज पर स्पेनिश में लिखा- 'मैं अधिकारियों और उन सबको को धन्यवाद देना चाहता हूं जिनकी वजह से उनके प्रिय देश में मेरा दौरा संभव हो रहा है। जल्द मिलते है कोलकाता, आपको छुट्टियों की शुभकामनाएं।' मेराडोना का यह दौरा पहले 19 सितंबर को प्रस्तावित था, जो टलकर 2 अक्टूबर को हुआ था। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख