ramcharitmanas

पिंकाथॉन में दौड़ीं 101 साल की मान कौर

Updated: सोमवार, 18 सितम्बर 2017 (12:34 IST)
नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी दौड़ कलर्स दिल्ली पिंकाथॉन-एम्पावरिंग इंडियन वुमेन ने अपने पांचवें संस्करण का रविवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सफलतापूर्वक आयोजन किया जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों और सभी उम्र की 10 हजार 500 महिलाओं ने हिस्सा लिया।
 
महिला धावकों ने वीवॉश प्लस 3 किमी, ऑप्टम 5 किमी और टाटा सॉल्ट लाइट 10 किमी मल्टी-कैटेगरी और 21 किमी कैटेगरी रन में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। 
 
सुपर मॉडल और पिंकाथॉन के संस्थापक मिलिंद सोमन ने दौड़ को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर 101 वर्षीय महिला एथलीट मान कौर और रेड एफएम की आरजे स्वाति सहित प्रमुख महिला हस्तियों ने भी शिरकत की। कलर्स दिल्ली पिंकाथॉन में 100 दृष्टिबाधित लड़कियों और 50 श्रव्य बाधित लड़कियों ने भी विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख