dharma sangrah
✕

मैसी के समर्थन में आगे आया बार्सिलोना

Updated: गुरुवार, 25 मई 2017 (21:28 IST)
मैड्रिड। कर चोरी मामले में संभावित जेल की सजा का खतरा झेल रहे अर्जेंटीना के स्टार स्ट्राइकर लियोनल मैसी के लिए स्पेनिश क्लब बार्सिलोना ने अपना पूरा समर्थन जताते हुए कहा है कि वे अपने फुटबॉलर के साथ खड़े रहेंगे। 
 
मैसी और उनके पिता जॉर्ज स्पेनिश सुप्रीम कोर्ट में कर चोरी मामले में 21 महीने जेल की सजा को लेकर अपील हार गये हैं। इसके बाद अब दुनिया के इस दिग्गज फुटबॉलर पर जेल की सजा का खतरा मंडरा रहा है। उन्हें बार्सिलोना की एक अदालत ने गत वर्ष जुलाई में 2007 से 2009 के बीच 35 लाख पाउंड कर्ज चोरी का दोषी ठहराया था।
 
13 वर्ष की उम्र से ही बार्सिलोना के लिए खेल रहे मैसी को 17.5 लाख पाउंड जुर्माना भरने के लिए कहा गया है जबकि उनके पिता को 13 लाख पाउंड जुर्माना भरने की सजा मिली है। जॉर्ज की सजा को अदालत ने कम कर 15 महीने कर दिया है। इस बीच स्पेनिश क्लब ने अपनी वेबसाइट पर पिता और पुत्र के समर्थन में संदेश जारी किया है।
 
बार्सिलोना ने कहा कि हमारा क्लब एक बार फिर मैसी और उनके पिता जार्ज मैसी के लिए अपना समर्थन जताना चाहता है। बार्सिलोना के अध्यक्ष जोसेप मारिया बार्ताम्यू ने भी फुटबॉलर के परिवार से संपर्क कर अपना समर्थन जताया है।
 
स्पेनिश क्लब ने साथ ही बताया कि मैसी के परिवार ने इस समर्थन के लिए उनका धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि मैसी के परिवार ने क्लब के प्रति अपना आभार जताया है। क्लब ने पूरी प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ी और उनके परिवार का समर्थन किया है और आगे भी अपना समर्थन जारी रखेंगे। (वार्ता) 
Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख