dharma sangrah
✕

लिएंडर पेस 'लियोन चैलेंजर' के फाइनल में

Updated: शनिवार, 1 अप्रैल 2017 (17:28 IST)
लियोन (मैक्सिको)। उज्बेकिस्तान के खिलाफ डेविस कप मुकाबले के लिए भारतीय टीम में रिजर्व के रूप में शामिल किए गए लिएंडर पेस चैलेंजर टूर में अपने जोड़ीदार कनाडा के आदिल शमासदीप के साथ फाइनल में पहुंच गए।
 
तीसरे वरीय पेस और आदिल ने ल्यूक सेविले और जॉन पैट्रिक स्मिथ की ऑस्ट्रेलिया की जोड़ी को 75,000 डॉलर इनामी हार्ड कोर्ट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में 6-7, 6-4, 10-5 से हराया। फाइनल में पेस और आदिल की जोड़ी का सामना स्विट्जरलैंड के लुका मार्गारोली और ब्राजील के कारो जाम्पिएरी की जोड़ी से होगा।
 
इस सत्र में पेस पहली बार किसी प्रतियोगिता के फाइनल में खेलेंगे। वे इससे पहले दुबई चैंपियनशिप और डेर्ले बीच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे थे। पेस ने एटीपी विश्व टूर पर पिछला खिताब 2015 में जीता था और उन्होंने और दक्षिण अफ्रीका के रावेन क्लासेन ने ऑकलैंड में टूर्नामेंट अपने नाम किया था। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख