Daily Horoscope
✕

पेस की रैंकिंग में सुधार, सानिया 7वें नंबर पर बरकरार

Updated: सोमवार, 3 अप्रैल 2017 (18:08 IST)
नई दिल्ली। अनुभवी भारतीय खिलाड़ी लिएंडर पेस का 43 वर्ष की उम्र में भी जलवा बरकरार है और वर्ष 2017 का अपना पहला खिताब जीतने के साथ उन्हें ताजा जारी एटीपी पुरुष युगल टेनिस रैंकिंग में 4 स्थान का फायदा मिला है जबकि मियामी में खिताब से चूकीं सानिया मिर्जा का महिला युगल में 7वां स्थान बरकरार है।
 
पेस को इस प्रदर्शन का फायदा टेनिस रैंकिंग में मिला है और अब वे 4 स्थान के सुधार के साथ पुरुष युगल रैंकिंग में 53वें स्थान पर पहुंच गए हैं। पुरुष युगल रैंकिंग में शीर्ष 100 भारतीय खिलाड़ियों में सुधार करने वाले पेस अकेले खिलाड़ी हैं। 
 
पेस ने रविवार को ही कनाडा के अपने जोड़ीदार आदिल शमसदीन के साथ लियोन चैलेंजर्स टेनिस टूर्नामेंट के रूप में 2017 का अपना पहला युगल खिताब जीता है। यह पेस का इस सत्र में पहला और करियर में उनका 20वां चैलेंजर्स खिताब है। रोहन बोपन्ना 1 स्थान गिरकर 24वें स्थान पर खिसक गए हैं लेकिन वे अभी भी शीर्ष भारतीय खिलाड़ी हैं। दिविज शरण 3 स्थान गिरकर 61वें, पूरव राजा 2 स्थान गिरकर 64वें और जीवन नेदुनचेझियन 5 स्थान गिरकर 80वें स्थान पर खिसक गए हैं।
 
वहीं महिला युगल डब्ल्यूटीए रैंकिंग में स्टार महिला खिलाड़ी सानिया अपने 7वें स्थान पर बरकरार हैं। सानिया के पास 6,705 रेटिंग अंक हैं। उनकी जोड़ीदार चेक खिलाड़ी बारबोरा स्ट्राइकोवा भी अपने 10वें स्थान पर बरकरार हैं। सानिया मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल फाइनल में अपनी जोड़ीदार बारबोरा के साथ गैरवरीय कनाडा की गैबरिएला डाबरोवस्की और चीन की शू यिफान की जोड़ी के हाथों हारकर खिताब से चूक गई थीं। (वार्ता)
Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख