dharma sangrah
✕

मैं 20 साल पहले की तरह ट्रेनिंग नहीं करता : पेस

Updated: शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2016 (17:18 IST)
पुणे। लंबे समय तक डेविस कप और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के लिए बड़ी उम्मीद रहे स्टार खिलाड़ी लिएंडर पेस ने कहा कि वे अब उस तरह से ट्रेनिंग नहीं करते, जैसे 20 साल पहले किया करते थे।
इस महान खिलाड़ी ने 43 बरस की उम्र में भी खुद को प्रेरित रखा है और ट्रेनिंग और अपने शरीर को फिट रखने के ऐसे तरीके ढूंढे हैं जिससे कि वे युवा खिलाड़ियों को टक्कर दे सकें। पेस को अपने करियर के दौरान कभी बड़ी चोट का सामना नहीं करना पड़ा, हालांकि अतीत में टखना मुड़ने जैसी कुछ छोटी-मोटी चोटों से वे परेशान रहे।
 
इस तरह की फिटनेस के लिए ट्रेनिंग के बारे में पूछने पर पेस ने कहा कि मैं 20 साल पहले जिस तरह की ट्रेनिंग करता था, यह उससे पूरी तरह से अलग है तथा 20 साल पहले मैं अपनी मांसपेशियों को मैच स्थिति में ढालने की कोशिश करता था। मुझे प्रतिदिन 50 से 75 सर्विस करनी पड़ती थी। 
 
उन्होंने कहा कि मैं कभी एडवांटेज कोर्ट, तो कभी ड्यूस कोर्ट पर सर्विस खेलता था। पूरे शरीर के हिस्सों पर इसे दोहराना होता था जिससे कि वे इसे याद रखें, जिससे कि जब मैं दबाव में रहूं तो यह दोहराव अपने आप हो जाए। जब मैं विंबलडन सेमीफाइनल में खेल रहा हूं और 4-5 के स्कोर पर दबाव में सर्विस कर रहा हूं तो गलती नहीं करूं। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख