Daily Horoscope
✕

लॉरेन बनीं ऑकलैंड क्लासिक चैंपियन

Updated: शनिवार, 7 जनवरी 2017 (17:17 IST)
ऑकलैंड। विश्व की दूसरे नंबर की टेनिस खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स भले ही साल  के अपने पहले टूर्नामेंट ऑकलैंड क्लासिक टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में हारकर बाहर हो गई  थीं लेकिन उनकी हमवतन लॉरेन डेविस ने इसकी भरपाई करते हुए फाइनल में क्रोएशिया की  एना कोंझूह को लगातार सेटों में 6-3, 6-1 से पीटकर अपना पहला डब्ल्यूटीए खिताब जीत  लिया।
टूर्नामेंट के शुरुआती दौर से सेरेना, वीनस तथा कैरोलिना वोज्नियाकी जैसी दिग्गजों के बाहर हो  जाने के बाद साफ हो गया था कि इस बार कोई नई चैंपियन बनेगी। फाइनल में पहुंची दोनों  खिलाड़ी की रैंकिंग 47वीं और 61वीं थी।
 
पिछले साल 2 फाइनलों में हारने वाली 23 वर्षीय डेविस ने इस मुकाबले में कोई गलती नहीं  की और अपने दमदार प्रहारों से 19 वर्षीय प्रतिद्वंद्वी को मुकाबले में कहीं नहीं ठहरने दिया।  जीत के बाद डेविस ने कहा कि मैं बयां नहीं कर सकती कि मैं कितनी खुश हूं। यह मेरा पहला  डब्ल्यूटीए खिताब है और वह भी मेरे पयंदीदा टूर्नामेंट में। मैं कई वर्षों से इस क्षण की प्रतीक्षा  की थी और अब यहां जीतकर मैं बेहद रोमांचित हूं। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख