dharma sangrah
Sat, 7 Nov 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Lalit Modi IPL BCCI

मोदी का इस्तीफा स्वीकार

Lalit Modi
जयपुर। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व अध्यक्ष एवं नागौर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ललित मोदी का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है।
 
नागौर जिला क्रिकेट संघ के सचिव आरएस नांदू ने बताया कि कार्यकारिणी की बुधवार को नागौर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से मोदी का इस्तीफा स्वीकार कर उपाध्यक्ष भवानी सिंह को कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उन्होंने बताया कि बैठक में मोदी के क्रिकेट में दिए गए योगदान की सराहना की गई।
 
उल्लेखनीय है कि मोदी ने गत दिनों भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को नागौर जिला क्रिकेट अध्यक्ष के पद से अपना इस्तीफा देने के संबंध में पत्र लिखकर राजस्थान क्रिकेट अकादमी पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने का आग्रह किया था। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
भारत अंडर-19 टीम ने वनडे श्रृंखला में भी किया 'क्लीन स्वीप'