Hanuman Chalisa
✕

आमिर खान के कुश्ती गुरु कृपाशंकर बिश्नोई ने विश्व कुश्ती में जीता कांस्य पदक

Updated: मंगलवार, 15 अक्टूबर 2019 (21:33 IST)
नई दिल्ली। भारतीय पहलवान कृपाशंकर बिश्नोई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तिबलसी (जॉर्जिया) में यहां खेली जा रही विश्व वेटरंस कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत लिया है। 
 
बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान को दंगल फिल्म में कुश्ती के गुर सिखाने वाले इंदौर के कृपाशंकर ने 70 किग्रा वर्ग बी डिवीजन फ्रीस्टाइल कुश्ती में यह पदक जीता। अर्जुन अवॉर्डी बिश्नोई ने कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में इसराइल के सिनियावस्की को 14-3 से पराजित कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
 
मुकाबले के दौरान कृपाशंकर विपक्षी इसराइली पहलवान पर हावी रहे और उन्होंने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर मुकाबले को समाप्त किया। यह फ्रीस्टाइल वर्ग में भारत के लिए पहला पदक है।

इससे पहले प्रतियोगिता के ग्रीको रोमन वर्ग में अर्जुन अवॉर्डी पहलवान रणधीर सिंह ने 100 किलोग्राम के सी डिवीजन में कांस्य पदक जीता था।
स्टेडियम में तब खुशी का माहौल हो गया, जब कृपाशंकर पोडियम पर खड़े हुए और उन्हें पदक पहनाया गया। वहां मौजूद अनेक भारतीयों ने भारत माता की जय, इंडिया इंडिया के नारों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

जॉर्जिया के तिबलसी शहर में हर वर्ष अनेकों भारतीय स्टूडेंट जाते हैं। उन्होंने विश्व चैंपियनशिप के दौरान सभी भारतीय पहलवानों की हौसला अफजाई की।
 
विश्व चैंपियनशिप के मुकाबलों में कृपाशंकर ने तुर्की, हंगरी, ईरान और इजराइल के पहलवानों को हराकर कांस्य पदक का सफर तय किया। कांस्य पदक के मुकाबले से पहले प्री क्वार्टर फाइनल में कृपाशंकर यूक्रेन के पहलवान से पराजित हो गए थे। 
 
यूक्रेन के पहलवान के फाइनल में पहुंचने के कारण कृपाशंकर को रेपेचेज राउंड में शामिल किया गया, जहां उन्होंने ईरान के अली रजा मोहम्मद और कांस्य पदक के मुकाबले में इसराइल के पहलवान को हराकर कांस्य जीता।
Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख