kalsarpa dosh calculator
✕

श्रीकांत बैडमिंटन की दुनिया के नए जादूगर : विजय गोयल

Updated: शनिवार, 1 जुलाई 2017 (18:58 IST)
नई दिल्‍ली। लगातार जीत का परचम लहराने वाले भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत को केंद्रीय खेलमंत्री विजय गोयल ने शनिवार को यहां सम्मानित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद भी मौजूद थे। 
               
गोयल ने श्रीकांत को सम्मानित करते हुए कहा, किदाम्बी पहले भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी हैं जिन्होंने सुपर सीरीज़ प्रीमियर, सुपर सीरीज एवं ग्रां प्री गोल्ड तीनो श्रंखलाओं में विजय प्राप्त की है। पिछले हफ्ते ही श्रीकांत ने ऑस्ट्रेलिया ओपन में भी जीत का परचम लहराया था।
                
खेलमंत्री ने राष्ट्रीय कोच गोपीचंद की भी सराहना करते हुए कहा, गोपीचंद ने भी अपने निरंतर प्रयास और कोचिंग से देश को बेहतरीन बैडमिंटन खिलाड़ी दिए हैं चाहे वो पीवी सिंधु हो या अब श्रीकांत।
                
कोच गोपीचंद ने खेल मंत्रालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा, प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने खेलों को बहुत गंभीरता से लिया है और खेलमंत्री गोयल निरंतर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहते हैं। गोयल ने निरंतर खेलों को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। 
 
श्रीकांत ने गोयल का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने पहली बार ऐसा खेलमंत्री देखा है जो न सिर्फ सोशल मीडिया पर बल्कि जमीनी स्तर पर भी खिलाड़ियों से जुड़े रहते हैं और हरसंभव मदद पहुंचाते हैं।
                 
गोयल ने कहा, हम चाहते हैं कि सिर्फ क्रिकेट ही नहीं बल्कि विभिन्न खेल जैसे कुश्ती, कबड्डी, हॉकी, बैडमिंटन आदि खेलों को भी बराबर दर्शकों का समर्थन मिले और खेल मंत्रालय तथा भारतीय खेल प्राधिकरण निरंतर स्पोर्ट्स कल्चर को बल देने के लिए प्रयास कर रहे हैं और ठोस कदम उठा रहे हैं।
                  
खेलमंत्री ने साथ ही कहा कि यदि किसी भी खिलाड़ी, कोच, या अन्य स्टाफ को कोई भी समस्या हो तो उनके और मंत्रालय के दरवाजे सदैव उनके लिए खुले हैं और उनकी हरसंभव मदद की जाएगी। (वार्ता)
Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख