Daily Horoscope
✕

सिंगापुर ओपन में श्रीकांत और प्रणीत में होगा मुकाबला

Updated: शनिवार, 15 अप्रैल 2017 (18:42 IST)
सिंगापुर। किदाम्बी श्रीकांत और साई प्रणीत ने यहां सेमीफाइनल में आसान जीत दर्ज कर सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई जिससे पुरुष एकल फाइनल भारतीय खिलाड़ियों का मुकाबला होगा। दुनिया के पूर्व नंबर तीन खिलाड़ी श्रीकांत ने दुनिया के 26वें नंबर के खिलाड़ी एंथोनी सिनीसुका गिंटिंग पर 21-13, 21-14 से जीत दर्ज कर अपने करियर में तीसरे सुपर सीरीज फाइनल में प्रवेश किया।
भारत के लिए यह दोहरी सफलता रही और संभवत: यह खेल में पहला मौका है जब दो भारतीय खिलाड़ी सुपर सीरीज टूर्नामेंट में खिताब के लिए एक दूसरे के आमने-सामने होंगे। इससे पहले प्रणीत ने पूरे दबदबे के साथ खेलते हुए कोरिया के ली डोंग कियुन को आसानी से 38 मिनट में पराजित किया।  प्रणीत ने अपनी शानदार फार्म जारी रखी और एकतरफा सेमीफाइनल में कोरियाई मास्टर ग्रां प्री गोल्ड के विजेता ली को 21-6, 21-8 से हराया।
 
यह पहला अवसर है जबकि प्रणीत ने किसी सुपर सीरीज के फाइनल में जगह बनाई। वे जनवरी में सैयद मोदी ग्रांप्री गोल्ड  के भी फाइनल में पहुंचे थे। पिछले साल कनाडा ओपन जीतने वाले यह 24 वर्षीय हैदराबादी खिलाड़ी बेहतर रणनीति के साथ  कोर्ट पर उतरा उन्होंने इस पर पूरी तरह से अमल किया। उन्होंने पहले गेम में अपने प्रतिद्वंद्वी को थोड़ा भी मौका नहीं दिया। (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख