Hanuman Chalisa
✕

कड़े संघर्ष में जीतकर श्रीकांत योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में

Updated: शनिवार, 30 मार्च 2019 (19:18 IST)
नई दिल्ली। खिताब के प्रबल दावेदार और तीसरी वरीयता प्राप्त भारत के किदाम्बी श्रीकांत ने पहला गेम हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए चीन के हुआंग वूजियांग को शनिवार को 3 गेमों में पराजित कर योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
 
2015 में यहां विजेता रहे श्रीकांत इंडिया ओपन में दूसरी बार विजेता बनाने से एक कदम दूर रह गए हैं। श्रीकांत ने इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के केडी जाधव इंडोर स्टेडियम में चल रहे इस टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में वूजियांग को 1 घंटे 3 मिनट में 16-21, 21-14, 21-19 से हराकर फाइनल में जगह बना ली।
 
श्रीकांत ने पहला गेम हारने के बाद शानदार वापसी की और चीनी खिलाड़ी को उलटफेर करने से रोक दिया। श्रीकांत ने दूसरा गेम 21-14 से जीता। निर्णायक गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष हुआ। श्रीकांत ने 16-18 से पिछड़ने के बाद लगातार 4 अंक लिए और स्कोर 20-18 पहुंचा दिया।
 
वूजियांग ने स्कोर 18-19 किया लेकिन श्रीकांत ने 21-19 पर गेम और मैच समाप्त करते हुए फाइनल में जगह बना ली। विश्व रैंकिंग में 7वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत ने 30वें नंबर के वूजियांग के खिलाफ अब अपना रिकॉर्ड 4-1 कर लिया है। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख