Daily Horoscope
✕

टाटा ओपन में हिस्सा लेंगे दुनिया के 6ठे नंबर के खिलाड़ी एंडरसन

Updated: बुधवार, 31 अक्टूबर 2018 (15:39 IST)
पुणे। दुनिया के 6ठे नंबर के टेनिस खिलाड़ी केविन एंडरसन ने 2019 में होने वाले टाटा ओपन महाराष्ट्र टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की पुष्टि की है। महालुंग बालेवाड़ी स्टेडियम में होने वाले इस एटीपी 250 टूर्नामेंट में विंबलडन उपविजेता एंडरसन के शीर्ष रैंकिंग वाला खिलाड़ी होने की उम्मीद है।
 
एंडरसन रविवार को विएना ओपन के फाइनल में जापान के केई निशिकोरी को हराने के बाद 2 दशक से भी अधिक समय में सत्रांत एटीपी टूर फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करने वाले दक्षिण अफ्रीका के पहले खिलाड़ी बने। अपने 6ठे एटीपी खिताब की बदौलत एंडरसन विश्व रैंकिंग में 6ठे स्थान पर पहुंचे। उनके अलावा राफेल नडाल, नोवाक जोकोविच, युआन मार्टिन डेल पोत्रो, रोजर फेडरर और एलेक्सांद्र ज्वेरेव ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया।
 
टाटा ओपन महाराष्ट्र के टूर्नामेंट निदेशक प्रशांत सुतार ने कहा कि मैं विंबलडन के दौरान केविन से मिला और उसने पुणे में दोबारा आने की इच्छा जताई। वह हमारे टूर्नामेंट के संचालन से खुश था। उसके दोबारा आने की हमें खुशी है और वह इस बार हमारे टूर्नामेंट के स्टार आकर्षण में से एक होगा। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख