Hanuman Chalisa

कबड्डी महासंघ का चुनाव अवैध घोषित, प्रशासक नियुक्त

शुक्रवार, 3 अगस्त 2018 (19:29 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारतीय अमेच्योर कबड्डी महासंघ के चुनाव को अवैध घोषित कर कबड्डी महासंघ के मामलों को देखने के लिए प्रशासक नियुक्त कर दिया है।
 
 
दिल्ली उच्च न्यायालय ने अपने फैसले में जनार्दन सिंह गहलोत और उनकी पत्नी मृदुला भदौरिया के क्रमश: कबड्डी महासंघ के आजीवन अध्यक्ष और अध्यक्ष के रूप में चुनाव को अवैध घोषित कर दिया है। अदालत ने इसके साथ ही कबड्डी महासंघ के संविधान में संशोधन को भी अवैध करार दिया है।
 
अदालत ने कबड्डी महासंघ के मामलों को देखने के लिए इसका अगला चुनाव होने तक प्रशासक की नियुक्ति भी कर दी है, साथ ही मृदुला भदौरिया को दिए गए सभी भत्तों की वसूली करने का आदेश भी दिया गया है। महासंघ का नियंत्रण तत्काल प्रशासक को सौंप दिया जाएगा। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख