Hanuman Chalisa
✕

एक और जीत के साथ यूवेंटस को 11 अंक की बढ़त, रोनाल्डो ने दागा 10वां गोल

Updated: रविवार, 2 दिसंबर 2018 (19:28 IST)
मिलान। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के पेनल्टी पर दागे गोल की बदौलत यूवेंटस ने फायोरेनटिना को 3-0 से हराकर सिरी ए फुटबॉल टूर्नामेंट के शीर्ष पर अपनी बढ़त 11 अंक की कर ली।
 
 
यूवेंटस की ओर से 14वां लीग मैच खेलते हुए रोनाल्डो ने 79वें मिनट में अपना 10वां गोल दागा। इससे पहले रोड्रिगो बेनटेनकुर (30वें मिनट) और कप्तान जार्जियो चिलेनी (69वें मिनट) ने भी यूवेंटस की ओर से गोल किए।
 
यूवेंटस के 14 मैचों में 40 अंक हो गए है और उसने दूसरे स्थान पर मौजूद नेपोली पर 11 अंक की बढ़त बना ली है, जिसके 29 अंक हैं। नेपोली को सोमवार को अटलांटा की मेजबानी करनी है। यूवेंटस की यह लगातार पांचवीं और 14 मैचों में 13वीं जीत है।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख