Narak Chaturdashi
✕

साक्षी मलिक व फोगाट बहनों ने खेल प्रतिभाओं को इस्पोरा अवॉर्ड से नवाजा

Updated: शुक्रवार, 17 नवंबर 2017 (01:34 IST)
इंदौर। इंदौर स्पोर्ट्‍स राइटर्स एसोसिएशन जिस तरह खेल प्रतिभाओं को सम्मानित कर रहा है, वह काबिले तारिफ है और इससे खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन मिलता है। उक्त उद्गार इंदौर टेनिस क्लब में हुए गरीमामय चतुर्थ इस्पोरा अवार्ड समारोह के दौरान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह शरण ने व्यक्त किए। 
 
शरण ने कहा कि उनका प्रयास यहीं है कि खिलाडिय़ों को ज्यादा से ज्यादा सरकारी विभागों में नौकरियां मिले साथ ही उन्होंने कहा कि बात चाहे कुश्ती या फिर किसी अन्य खेल की हो राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले खिलाडिय़ों को भी अवसर देना चाहिए। इस दौरान साक्षी मलिक ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। 
 
शरण के साथ ही ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक, विनेश व रितु फोगाट ने अद्वेत पागे (तैराकी), सारा यादव (टेनिस), अस्मत कौर (बास्केटबॉल) तथा आकाश रूडेले (कबड्डी) को इस्पोरा अवॉर्ड से नवाजा। सभी अवार्ड प्राप्त खिलाड़ियों को नकद राशि, खेल सामग्री व प्रशस्ती पत्र भी प्रदान किए गए। 
 
मंच पर म.प्र. टेनिस एसोसिएशन के सचिव अनिल धूपर, म.प्र. कुश्ती संघ के अध्यक्ष डॉ. मोहन यादव भी मौजूद थे। स्वागत भाषण इस्पोरा अध्यक्ष ओम सोनी ने दिया। 
 
अतिथि स्वागत ओलंपियन पप्पू यादव, प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी, सुभाष सातालकर, धीरज ठाकुर, अभिभाषक अशोक कुमार पांडे, प्रशांत महंत, विनय यादव ने किया। कार्यक्रम का संचालन कपीश दुबे व विजया जैन ने किया तथा अंत में आभार इस्पोरा सचिव विकास पांडे ने माना। इस दौरान इंदौर टेनिस क्लब के फिरोज खान का भी सम्मान किया गया। 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख