Hanuman Chalisa
✕

भारत की नजरें नीदरलैंड्स के खिलाफ जीत पर

Updated: सोमवार, 19 जून 2017 (20:50 IST)
लंदन। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे भारत को मंगलवार को यहां हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल के ग्रुप 'बी' में दुनिया की 4थे नंबर की टीम नीदरलैंड्स की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। टूर्नामेंट के अब तक के प्रदर्शन के आधार पर हालांकि भारत को मंगलवार के मैच में जीत का दावेदार माना जा रहा है।
 
दुनिया की 6ठे नंबर की टीम भारत फिलहाल अपने तीनों मैच जीतकर पूल 'बी' में शीर्ष पर चल रही है जबकि नीदरलैंड्स की टीम 2 मैचों में 2 जीत से दूसरे स्थान पर है। टूर्नामेंट के अब तक के प्रदर्शन के आधार पर हालांकि भारत को मंगलवार के मैच में जीत का दावेदार माना जा रहा है जिसने टूर्नामेंट में अब तक आसान जीत दर्ज की है।
 
भारत ने स्कॉटलैंड को 4-1 और कनाडा को 3-0 से हराने के बाद रविवार को पाकिस्तान को 7-1 से रौंद दिया। दूसरी तरफ नीदरलैंड्स ने पाकिस्तान को 4-0 जबकि स्कॉटलैंड को 3-0 से हराया।
 
क्वार्टर फाइनल में पहले ही जगह बना चुकी भारतीय टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना किसी दबाव के उतरेगी। भारत की अग्रिम पंक्ति का टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन रहा है जिसमें रमनदीप सिंह, आकाशदीप सिंह और तलविंदर सिंह शामिल हैं। मिडफील्ड की जिम्मेदारी एक बार फिर करिश्माई सरदार सिंह पर होगी जबकि उनका साथ देने के लिए कप्तान मनप्रीत सिंह जैसे खिलाड़ी मौजूद होंगे।
 
रूपिंदर पाल सिंह जैसे अहम खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाले डिफेंस ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और अब तक सिर्फ 2 विकेट गंवाए हैं। नियमित कप्तान और गोलकीपर पीआर श्रीजेश की गैरमौजूदगी में रिजर्व गोलकीपर विकास दहिया और आकाश चिक्ता ने प्रभावित किया है।
 
नीदरलैंड्स की टीम हालांकि जीत की प्रबल दावेदार होगी और इस मैच के विजेता से पूल बी में शीर्ष पर रहने वाली टीम का फैसला होगा। (वार्ता)
Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख