1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. India drubs china by 7 is to 1 in FIH Hockey Pro League
Written By
पुनः संशोधित: मंगलवार, 1 फ़रवरी 2022 (22:22 IST)

FIH Hockey Pro League में भारत ने लगातार दूसरी बार चीन को हराया, 2-1 से मिली जीत

मस्कट:महिला एफआईएच हॉकी प्रो लीग में पदार्पण करने वाली भारतीय महिला टीम ने चीन को फिर हरा दिया और प्रो लीग की तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया।

भारत ने चीन को कल 7-1 के बड़े अंतर से रौंदा था और आज उसने चीन के संघर्ष को 2-1 से काबू कर लिया। चीन ने पहले हाफ में निराशाजनक खेल दिखाया जबकि भारत ने शुरुआत से ही आक्रामक हॉकी का प्रदर्शन किया।

भारत को तीसरे ही मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला जिसे गुरजीत कौर ने गोल में बदल दिया। भारत पहले क्वार्टर की समाप्ति तक कोई और गोल नहीं कर पाया।

दूसरे हाफ में चीन ने बेहतर खेल दिखाया। वांग शुमिन ने भारतीय गोलकीपर सविता को पराजित कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। भारत ने इसके बाद चीन के गोल पर जवाबी हमले किये और इसका उसे फायदा मिला। भारत को पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन दीप ग्रेस एक्का का शॉट बाहर चला गया। भारत के एक और पेनल्टी मिला जिस पर गुरजीत कौर के शॉट को चीनी गोलकीपर नहीं बचा सकी।(वार्ता)
ये भी पढ़ें
24 साल बाद इंग्लैंड पहुंची अंडर 19 वनडे विश्वकप के फाइनल में, अफगानिस्तान को 15 रनों से हराया