1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. ian Under 23 Volleyball Championship

पाकिस्तान हराकर भारत पहुंचा एशियाई अंडर 23 वॉलीबाल चैंपियनशिप के फाइनल में

Asian Under 23 Volleyball Championship
नई दिल्ली। भारतीय युवा वॉलीबॉ ल टीम ने पाकिस्तान को शनिवार को सेमीफाइनल में 3-1 से हराकर म्यांमार में खेली जा रही एशियाई अंडर-23 वॉलीबाल चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर इतिहास रच दिया।
 
भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 21-25, 25-16, 25-22, 25-18 से पराजित कर पहली बार फाइनल में जगह बनाई। भारत ने इस जीत के साथ अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।
 
भारत का रविवार को होने वाले फाइनल में चीनी ताइपे से मुकाबला होगा जिसने अन्य सेमीफाइनल में जापान को 3-2 से हराया। (वार्ता)
अगला लेख
विश्व चैंपियनशिप में हो सकती है साइना और सिंधू में भिड़ंत