ramcharitmanas
✕

आई लीग की दूसरी डिवीज़न में होंगी 20 टीमें

Updated: शनिवार, 21 अक्टूबर 2017 (14:21 IST)
नई दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की लीग समिति ने दूसरी डिवीज़न के लिए 20 टीमों के फॉर्मेट को मंजूरी  दे दी है। 
 
लीग समिति की शुक्रवार को यहां महासंघ के मुख्यालय में हुई बैठक में यह मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता सुब्रत  दत्ता ने की और इस बैठक में आई लीग क्लबों, एफएसडीएल और स्टार स्पोर्ट्स के प्रतिनिधियों ने आमंत्रित के तौर पर  हिस्सा लिया।
 
समिति ने दूसरी डिवीजन के फॉर्मेट को मंजूरी दे दी जिसमें 20 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें 12 टीमें विभिन्न राज्यों से  होंगी जबकि आठ रिज़र्व टीमें उन क्लबों से होंगी जो हीरो इंडियन सुपर लीग में खेल रहे हैं।
 
इसके अलावा दूसरी डिवीज़न लीग में खेल रहे विदेशी खिलाड़ियों की संख्या में कटौती की गई है। आगामी संस्करण के  लिए नए नियमों के अनुसार क्लब तीन विदेशी पंजीकृत कर सकते हैं जिनमें एक खिलाड़ी एशिया कोटा का होगा। इन  तीन विदेशी खिलाड़ियों में से दो ही एक समय मैदान पर खेल सकते हैं। 
 
हीरो आई लीग के प्रस्तावित कार्यक्रम पर भी बैठक में चर्चा हुई। महासंघ ने क्लबों से 72  घंटे के अंदर अपने विचार,  टीमों की तैयारी और आधारभूत ढांचे के बारे में बताने को कहा है ताकि कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा सके। (वार्ता)
Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख