Daily Horoscope
✕

प्रणय ने चोंग वेई को हराकर तहलका मचाया

Updated: शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2017 (12:38 IST)
ओडेनसे। गैर वरीयता प्राप्त भारत के एचएस प्रणय ने पूर्व नंबर एक और सातवीं सीड मलेशिया के ली चोंग वेई को गुरुवार को तीन गेमों में 21-17 11-21 21-19 से हराकर तहलका मचा दिया और इसके साथ ही डेनमार्क ओपन बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
 
प्रणय ने चोंग वेई से यह मुकाबला एक घंटे तीन मिनट में जीता। विश्व रैंकिंग में 14 वें नंबर के भारतीय खिलाड़ी ने इस जीत के साथ चोंग वेई के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 2-2 कर लिया है।
 
इससे पहले कल दूसरी सीड भारत की पीवी सिंधू को पहले ही राउंड में सनसनीखेज हार का सामना करना पड़ा था। सिंधू को चीन की चेन यूफेई ने 47 मिनट में 21-17 23-21 से हराया था। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख