ramcharitmanas
✕

प्रणय-श्रीकांत क्वार्टर फाइनल में, सिंधू-साइना बाहर

Updated: शुक्रवार, 16 जून 2017 (00:04 IST)
जकार्ता। भारत के एचएस प्रणय और किदाम्बी श्रीकांत ने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल करते हुए गुरुवार को इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि ओलंपिक रजत विजेता पीवी सिंधू और पूर्व नंबर एक साइना नेहवाल के हारने से भारत को गहरा झटका लगा।
 
प्रणय ने अविश्वसनीय प्रदर्शन करते हुए विश्व के तीसरे नंबर के और शीर्ष रैंकिंग के मलेशियाई खिलाड़ी ली चोंग वेई को लगातार गेमों में 21-10, 21-18 से हराकर तहलका मचा दिया। श्रीकांत ने भी उलटफेर करते हुए चौथी रैंकिंग के डेनमार्क खिलाड़ी जान ओ जोर्गेनसन को 57 मिनट तक चले संघर्ष में 21-15, 20-22, 21-16 से पराजित कर दिया।
 
इन दो बड़ी जीतों के बाद भारत को एक के बाद एक दो झटके साइना और सिंधू की हार के रूप में लगे। गैर वरीय सायना को थाईलैंड की निचोन जिंदापोल ने एक घंटे तीन मिनट में 21-15, 6-21, 21-16 से हरा दिया जबकि गैर वरीय अमेरिका की बेइवान झांग ने चौथी सीड सिंधू को 54 मिनट में 15-21, 21-12, 21-18 से हराकर बाहर कर दिया।
  
पुरुष एकल के दूसरे दौर के मुकाबले में गैर वरीय प्रणय ने केवल 40 मिनट में विश्व के तीसरे नंबर के खिलाड़ी की चुनौती को ध्वस्त कर लगातार गेमों में जीत अपने नाम कर ली। विश्व के 25वें नंबर के खिलाड़ी प्रणय की करियर में वेई के खिलाफ यह पहली जीत है। प्रणय को इससे पहले हुए दोनों मैचों में मलेशियाई खिलाड़ी से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। प्रणय का क्वार्टर फाइनल में आठवीं सीड चीन के चेन लोंग से मुकाबला होगा जिनके खिलाफ उनका 0-3 का करियर रिकॅार्ड है। (वार्ता)
Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख