kalsarpa dosh calculator
✕

हरियाणा का सामना फाइनल में मुंबई से

Updated: शनिवार, 26 दिसंबर 2015 (22:03 IST)
नई दिल्ली। हरियाणा हैमर्स ने प्रो कुश्ती लीग के दूसरे सेमीफाइनल में पंजाब रायल्स को 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। हरियाणा हैमर्स का सामना शनिवार को मुंबई गरूड़ से होगा।
 
दूसरे सेमीफाइनल में पंजाब रायल्स ने शुरुआत में 2-0 से बढ़त बना ली थी लेकिन हरियाणा ने अगले दो मुकाबले जीतकर स्कोर बराबर कर लिया। अगले दो मुकाबलों में दोनों ने एक-एक जीत दर्ज की। निर्णायक मुकाबले में हरियाणा के लिवान लोपेज एजकुइ ने पंजाब के प्रवीण राणा को 5-1 से हराया।
 
चोटिल कप्तान योगेश्वर दत्त की गैर मौजूदगी में हरियाणा हैमर्स ने पुरुषों के 65 किलोवर्ग में विशाल राणा को उतारा था। एकतरफा मुकाबले में पंजाब के रजनीश ने विशाल राणा को 12-2 से मात दी।
 
रायल्स की वासिलिसा मर्जालियुक ने महिलाओं के 69 किलोवर्ग में हरियाणा की गीतिका जाखड़ को 4-0 से हराया। हैमर्स के आंद्रितेसे वालेरी ने पुरूषों के 97 किलोवर्ग में पंजाब के मौसम खत्री को 5-4 से मात दी।
 
महिलाओं के 53 किलोवर्ग में हरियाणा की ततयाना किट ने पंजाब की प्रियंका फोगाट ने 5-4 से मात दी। पुरुषों के 125 किलोवर्ग में पंजाब के जे चुलुबाट ने हितेंदर को 5-1 से हराया जबकि महिलाओं के 58 किलोवर्ग में ओकसाना हरहेल ने पंजाब की आइकन खिलाड़ी गीता फोगाट को 4-0 से हराया। पुरुषों के 74 किलोवर्ग में एजकुइ ने प्रवीण को 5-1 से शिकस्त दी। (भाषा)
 
Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई