dharma sangrah
✕

मैग्वायर के लिए रिकॉर्ड 8 करोड़ पाउंड की राशि का भुगतान करेगा मैनचेस्टर यूनाइटेड

Updated: मंगलवार, 6 अगस्त 2019 (00:27 IST)
लंदन। हैरी मैग्वायर सोमवार को दुनिया के सबसे महंगे डिफेंडर बने जब मैनचेस्टर यूनाइटेड ने उनके लिए कथित तौर पर 8 करोड़ पाउंड का करार दिया।
 
क्लब ने अपनी वेबसाइट पर बयान में कहा कि मैनचेस्टर यूनाइटेड को लीसेस्टर सिटी से हैरी मैग्वायर को अनुबंधित करने की पुष्टि करने की खुशी है। क्लब ने कहा कि हैरी को 6 साल के अनुबंध पर जोड़ा गया है जिसे 1 साल और बढ़ाने का विकल्प होगा।
 
इंग्लैंड के 26 साल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मैग्वायर में मैनचेस्टर के दोनों क्लबों की रुचि थी। मैग्वायर के लिए दी जाने वाली यह राशि जनवरी 2018 में लीवरपूल द्वारा वर्जिल वान डिक के लिए दी गई 7 करोड़ 50 लाख पाउंड की राशि से अधिक है। 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख