biodatamaker
✕

बैडमिंटन के सुपर गुरु गोपीचंद की अकादमी के लिए प्रशिक्षण ढांचा तैयार करेगा IIT खड़कपुर

Updated: सोमवार, 1 अप्रैल 2019 (22:29 IST)
कोलकाता। आईआईटी खड़कपुर ने पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी (पीजीबीए) के साथ करार किया है जिसके तहत वह प्रशिक्षण कार्यक्रम को तैयार करेगा तथा खिलाड़ियों की खुशी और फिटनेस पर ध्यान केंद्रित रखेगा।
 
आईआईटी खड़कपुर के निदेशक प्रो. पीपी चक्रवर्ती की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल इस संबंध में 30 मार्च को नई दिल्ली में गोपीचंद से मिला था।
 
आईआईटी खड़कपुर ने बयान में कहा कि इन कार्यक्रमों से पीजीबीए के खिलाड़ी और कोच को लाभ मिलेगा। इससे कोच भी प्रशिक्षित होंगे कि भविष्य में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देते हुए इस ज्ञान का कैसे उपयोग करना है। इस करार के तहत आईआईटी खड़कपुर गोपीचंद के सहयोग से एक खेल अकादमी की भी स्थापना करेगा।
 
गोपीचंद ने बयान में कहा कि मुझे यह भी खुशी है कि आईआईटी खड़कपुर में खेल अकादमी तैयार की जाएगी और मैं उसके विकास में अपना योगदान देने को लेकर उत्साहित हूं।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख