biodatamaker
✕

गेर्राड पिक के गोल से बार्सिलोना ने रीयाल मैड्रिड को हराया

Updated: रविवार, 30 जुलाई 2017 (10:52 IST)
मियामी। गेर्राड पिक के निर्णायक गोल की मदद से बार्सिलोना ने एल. क्लासिको मियामी के रोमांच से भरे मैच में रीयाल मैड्रिड को 3-2 से हराया। स्पेन के इस अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर ने हार्ड रॉक स्टेडियम में 66,014 दर्शकों के सामने 50वें मिनट में नेमार की फ्री किक पर गोल किया, जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ।
 
लियोनेल मैसी ने अपनी ख्याति के अनुरूप फिर से शानदार खेल दिखाया। उन्होंने तीसरे मिनट में ही गोल करके रीयाल को दबाव में ला दिया। इसके बाद इवान रैकिटिच ने बार्सिलोना की तरफ से दूसरा गोल किया।
 
एक समय ऐसा लग रहा था कि रीयाल की टीम आसानी से मैच गंवा देगी, क्योंकि शुरू में उसका खेल थोड़ा ढीला था। जिनेदिन जिदान की टीम ने हालांकि जल्द ही खुद को संभाला तथा पहले हॉफ के अंतिम क्षणों में 2 गोल करके मैच को बराबरी पर ला दिया। उसकी तरफ से माटेओ कोवासिच और मार्को असेनसियो ने गोल किए। यह मैत्री मैच जब रोमांच के चरम की तरफ बढ़ रहा था तब पिक ने निर्णायक गोल कर दिया। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख