गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. France National Football Team
Written By
Last Modified: बुधवार, 11 सितम्बर 2019 (18:28 IST)

यूरो क्वालीफाइंग में फ्रांस, इंग्लैंड और पुर्तगाल जीते, रोनाल्डो ने दागे 4 गोल

यूरो क्वालीफाइंग में फ्रांस, इंग्लैंड और पुर्तगाल जीते, रोनाल्डो ने दागे 4 गोल - France National Football Team
पेरिस। यूरो 2020 क्वालीफाइंग (Euro 2020 qualifying) टूर्नामेंट में फ्रांस, इंग्लैंड और पुर्तगाल की टीमों ने अपने अपने मैच जीत लिए। फ्रांस ने एंडोरा को, इंग्लैंड ने  कोसोवो को और पुर्तगाल ने लिथुआनिया को को हराया। पुर्तगाल के कप्तान रोनाल्डो ने अपना 160वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते हुए 4 गोल दागकर इसे यादगार बनाया।
 
फीफा विश्व चैम्पियन फ्रांस ने एंडोरा को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हराया। वहीं साउथेम्पटन में इंग्लैंड ने विश्व रैंकिंग में 120वें स्थान पर काबिज कोसोवो को 5-1 से शिकस्त दी। इंग्लैंड ग्रुप ए में चेक गणराज्य से 3 अंक आगे शीर्ष पर है। चेक टीम ने मोंटेनीग्रो को 3-0 से मात दी।
 
रोनाल्डो के अपने करियर के 160वें मैच को यादगार बनाया : पुर्तगाल के कप्तान रोनाल्डो अपने फुटबॉल करियर का 160वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे थे। उन्होंने इस मैच को यादगार भी बनाया और 4 गोल दागे। पुर्तगाल ने विल्नियस में हुए मैच में लिथुआनिया को 5-1 से पराजित किया।
 
पुर्तगाल की स्थिति मजबूत : यूरो 2020 क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में धीमी शुरुआत के बाद पुर्तगाल ने ग्रुप बी में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। अब वह शीर्ष पर काबिज यूक्रेन से पांच अंक पीछे है। पुर्तगाल ने यूक्रेन और सर्बिया के खिलाफ ड्रॉ से आगाज किया था, जिसके बाद लिथुआनिया को हराया। सर्बिया ने लक्जेमबर्ग को 3-1 से शिकस्त दी।
 
अन्य मैचों के परिणाम : यूरो 2020 क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के अन्य मैचों में तुर्की ने मोलदोवा को 4-0 से पराजित किया जबकि आइसलैंड को अलबानिया ने 4-2 से मात दी।
ये भी पढ़ें
वेस्टइंडीज की महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी