Hanuman Chalisa
✕

अमेरिका को हराकर कोलंबिया प्री क्वार्टर फाइनल में

Updated: गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017 (23:46 IST)
नवी मुंबई। कोलंबिया ने शीर्ष पर चल रहे अमेरिका के खिलाफ दबदबा बनाते हुए आज यहां फीफा अंडर 17 विश्व कप के अपने अंतिम ग्रुप ए मैच में 3-1 की जीत के साथ प्री क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।
 
कोलंबिया की ओर से युआन विडाल (तीसरे मिनट), युआन पेनालोजा (67वें मिनट) और डिबेर काइसेडो (87वें मिनट) ने गोल दागे, जिससे टीम ग्रुप में घाना के बाद दूसरे स्थान पर रही।
 
अमेरिकी की तरफ से एकमात्र गोल 24वें मिनट में जार्ज एकोस्टा ने किया। इससे पहले भारत को 3-0 और घाना को 1-0 से हराने वाले अमेरिका की यह टूर्नामेंट में पहली हार है। कोलंबिया की यह दूसरी जीत है। इससे पहले उसने भारत को नयी दिल्ली में 2-1 से हराया था।
 
अमेरिका की टीम इस मैच से पहले ग्रुप में शीर्ष पर चल रही थी लेकिन इस हार के साथ टीम छह अंक के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गई। 
 
भारत को आज 4-0 से हराने वाले घाना और कोलंबिया के भी छह-छह अंक रहे लेकिन इन दोनों ने बेहतर गोल अंतर के कारण पहले दो स्थानों पर कब्जा जमाया। (भाषा) 
Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख