Hanuman Chalisa

अंडर-17 विश्व कप के लिए चिली की टीम कोलकाता पहुंची

Updated: रविवार, 1 अक्टूबर 2017 (15:43 IST)
कोलकाता। फीफा विश्व कप में भाग ले रही चिली की 21 सदस्यीय अंडर-17 टीम रविवार सुबह यहां पहुंची। टीम के खिलाड़ियों के साथ कोच और सहयोगी सदस्य हवाई अड्डे से सीधे होटल चले गए। अर्जेंटीना के पूर्व गोलकीपर हेर्नान कापुटो टीम के कोच हैं।
 
चिली की टीम ग्रुप एफ में इंग्लैंड, इराक और मैक्सिको के साथ है और वह ग्रुप चरण के मैच यहां के साल्ट लेक स्टेडियम में खेलेगी। इस विश्व कप में 8 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से चिली के अभियान की शुरुआत होगी।
 
चिली से 29 सितंबर की रात को सफर की शुरुआत करने वाली चिली की टीम सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर यहां पहुंची लेकिन लंबी यात्रा की थकान के बावजूद भी टीम रविवार को शाम अभ्यास करेगी। जापान में 1993 विश्व कप में पहली बार भाग लेने वाली चिली इस प्रतियोगिता में चौथी बार भाग ले रही है। पिछली बार उन्होंने विश्व कप की मेजबानी की थी। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख