शुक्रवार, 11 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. FIDE Rating Chess, Indore
Written By
Last Modified: गुरुवार, 13 अक्टूबर 2016 (00:06 IST)

फिडे रेटिंग शतरंज राकेश व अर्जुन संयुक्त रूप से शीर्ष पर

FIDE Rating Chess
इंदौर। ऑल इंदौर चेस एसोसिएशन व कासलीवाल चेस एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में खेली जा रही दो लाख रुपए नकद इनामी श्रीमती सुनीतासिंह व संजय कासलीवाल स्मृति अखिल भारतीय फिडे रेटिंग शतरंज स्पर्धा में महाराष्ट्र के शीर्ष वरीयता प्राप्त राकेश कुलकर्णी व रेलवे के अर्जुन तिवारी ने आठवें चक्र में उम्दा प्रदर्शन करते हुए 7-7 अंक अर्जित कर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।
राऊ स्थित एमरल्ड हाईट्स इंटरनेशनल स्कूल में खेली जा रही इस स्पर्धा में आज आठवें चक्र में शीर्ष स्थान काबिज अजय वीरवानी व राकेश कुलकर्णी के मध्य चार घंटे तक चालिस चालों का मैराथन मुकाबला चला, जिसमें राकेश ने अजय वीरवानी के अलेखाइन डिफेंस को ध्वस्त करते हुए न सिर्फ बाजी अपने नाम कर ली, बल्कि पुन: शीर्ष स्थान अपने नाम कर लिया। 
वहीं पहले तीन दिन तक शीर्ष स्थान पर रहे दिल्ली के अंकित गाजवा को रेलवे के अर्जुन तिवारी को मात देकर उन्हें दूसरे स्थान पर आने को विवश कर दिया, और अब अर्जुन 7 अंक लेकर राकेश साथ संयुक्त रूप से शीर्ष क्रम पर चल रहे है। म.प्र. के अजय वीरवानी 6 अंकों के साथ अब तीसरे व  दिल्ली के अंकित गाजवा 6.5 अंक लेकर अब दूसरे स्थान पर पहुंच गए है। साथ ही विभिन्न प्रदेश के मनोज मिश्रा, रूपेश भोगल, के. कृष्णमूर्ति, सुखपाल सिंह कलसी, सुदर्शन मालगा, मृदुहास त्रिपाठी, गोविंद कुमार व पुष्कर डेरे 6.5 अंक लेकर संयुक्त रूप से दूसरे क्रम पर है। वहीं अजय वीरवानी के साथ प्रकाश तिवारी, अविनाश बाथम, देवांग बिसानी, चंदन पलाश, सुयश शर्मा, ओ.पी. तिवारी व वसंत शर्मा 6-6 अंक लेकर तीसरे क्रम पर है। 
 
आज होगा विजेता का फैसला : स्पर्धा का 9वां व अंतिम चक्र गुरुवार को सुबह 9 बजे से खेला जाएगा। आयोजन समिति के एफ. अनिल व पीयूष जमींदार ने बताया कि अंतिम चक्र काफी रोचक होने की उम्मीद है, और आठ चक्रों की समाप्ती के बाद किसी को भी संभावित विजेता नहीं बताया जा सकता, क्योंकि लगातार उलटफेर हो रहे है। स्पर्धा का समापन व पुरस्कार वितरण गुरुवार दोपहर 2 बजे अजीत कुमार सिंह कासलीवाल व एमरल्ड के संचालक मुक्तेश सिंह के आतिथ्य में किया जाएगा। 
ये भी पढ़ें
सुरेश रैना पहले वनडे से बाहर