suvichar
✕

एमरल्ड की हिमांशी को दोहरी सफलता

Updated: रविवार, 20 अगस्त 2017 (19:40 IST)
इंदौर। 20वीं मप्र राज्य तथा 16वीं इंटर स्कूल निशानेबाजी स्पर्धा में मेजबान एमरल्ड हाईट्स इंटरनेशनल स्कूल की हिमांशी काबरा ने लक्ष्य पर सटीक निशाने साधते हुए जूनियर के साथ सीनियर महिला वर्ग में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
 
रविवार को स्पर्धा के तीसरे दिन 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल जूनियर बालिका वर्ग के मुकाबले के अंतिम दौर में हिमांशी ने सर्वाधिक 262 अंक अर्जित कर पहला स्थान अर्जित किया। दूसरा स्थान एमरल्ड की ही आशी सिकरवार को 257 अंकों के साथ मिला। तृतीय स्थान पर भोपाल अकादमी की शीतल यादव रही, उन्हें कुल 247 अंक मिले। 25 मीटर स्‍पोर्ट्स पिस्टल के महिला वर्ग के मुकाबले में भी इन्ही तीनों खिलाड़ियों ने इसी क्रम में क्रमश: स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पदक जीते।
 
10 मीटर एयर पिस्टल के यूथ मेंस वर्ग में पदक के लिए काफी कड़ा संघर्ष चल रहा है। एमरल्ड के विश्वर्धन शर्मा तथा डेली कॉलेज के विरुमदेव सिंह के समान रूप से 337-337 अंक है, लेकिन प्रथम क्रम पर बेहतर औसत के कारण विश्वर्धन बढ़त बनाकर पहले स्थान पर चल रहे हैं। 
 
विरुमदेव के बाद तीसरे स्थान पर डेली कॉलेज के वासु अग्रवाल 320 अंक बनाकर इन्हें चुनौती दे रहे है। .177 पीप साइट एयर राइफल जूनियर मेंस वर्ग में 379 अंकों के साथ वॉमिल जाजू 371 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर एमरल्ड के ही आदित्य अग्रवाल 376 अंकों के साथ हैं, जबकि तीसरे स्थान पर डेली कॉलेज के आदित्यप्रताप सिंह 359 अंकों के साथ चल रहे हैं। 25 मीटर पिस्टल जूनियर मेंस वर्ग में एमरल्ड के राघव गुप्ता 278 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं। (भाषा) 
Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख