dharma sangrah
✕

समलैंगिक रिश्ते के खुलासे का असर दुती चंद की ट्रेनिंग पर पड़ा

Updated: शनिवार, 15 जून 2019 (01:17 IST)
मुंबई। भारत की सबसे तेज महिला एथलीट दुती चंद ने शुक्रवार को कहा कि समलैंगिक रिश्ते का खुलासा करने के बाद वे ठीक से ट्रेनिंग नहीं कर सकीं लेकिन अब चीजें थोड़ी सामान्य होने लगी हैं। वे दुनिया की उन कुछ खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने इस तरह के रिश्ते को खुलेतौर पर स्वीकार किया है।
 
वर्ष 2018 एशियाई खेलों में 2 रजत पदक जीत चुकीं दुती ने कहा कि शुरू में मेरी ट्रेनिंग में काफी व्यवधान पड़ा। मैंने हर किसी को बताया कि मेरी बहन ने मुझे कितना तनाव दिया। मैं इसके बाद कम से कम 10-15 दिन तक ठीक से ट्रेनिंग नहीं कर सकी। लेकिन अब मैं सब चीजें भूलकर अपनी ट्रेनिंग में लग गई हूं।
 
उन्होंने यहां 'स्केचर्स गोरन 7' लांच के मौके पर पत्रकारों से कहा कि मुझे लोगों से काफी समर्थन मिला और इसने मुझे थोड़ा सहज कर दिया। यह पूछने पर कि क्या उन्हें लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया की उम्मीद थी तो दुती ने कहा कि मैंने कुछ भी उम्मीद नहीं की थी।
 
उन्होंने कहा कि मुझे अंदर से लगा था कि लोग मेरे इसके बारे में बताने के बाद मेरे बारे में थोड़ा खराब बोल सकते हैं, क्योंकि मैं एथलेटिक्स में मशहूर हूं और इससे शायद मेरे खेल पर फिर से असर पड़ेगा, जैसा कि 2014 में पड़ा था लेकिन भगवान की कृपा से ऐसा कुछ नहीं हुआ।
 
दुती ने कहा कि एएफआई, साई और हर किसी ने मेरा समर्थन किया और कहा कि यह आपकी निजी जिंदगी है और इसके कारण आपके खिलाफ कुछ कार्रवाई नहीं की जाएगी बल्कि उन्होंने मुझे अच्छी ट्रेनिंग करने को कहा। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख