dharma sangrah
✕

डेल पोत्रो और वावरिंका क्वार्टर फाइनल में

Updated: शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2016 (11:41 IST)
बासेल (स्विट्जरलैंड)। दो बार के चैंपियन युआन मार्टिन डेल पोत्रो और शीर्ष वरीय स्टेन वावरिंका ने स्विस इंडोर टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। डेल पोत्रो ने 5वें वरीय बेल्जियम के डेविड गोफिन को एकतरफा मुकाबले में सीधे सेटों में 7-5, 6-3 से हराया। 
 
वावरिंका को हालांकि 16 ऐस जड़ने के बावजूद अमेरिका के डोनाल्ड यंग पर 7-6, 6-7, 6-4 की जीत के दौरान जूझना पड़ा। वावरिंका अगले दौर में जर्मनी के मिशा ज्वेरेव से भिड़ेंगे जिन्होंने अर्जेन्टीना के गुइडो पेला को 6-4, 6-2 से शिकस्त दी।
 
एक अन्य मुकाबले में चौथे वरीय मारिन सिलिच ने पाब्लो कारेनो बुस्ता को 6-0, 7-6 से हराया। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख