Hanuman Chalisa
✕

डेल पोत्रो ने सौसा को हराया

Updated: गुरुवार, 26 अक्टूबर 2017 (13:04 IST)
बासेल। चौथे वरीय जुआन मार्टिन डेल पोत्रो ने पुर्तगाल के जोआओ सौसा को 6-1, 4-6, 6-1 से पराजित कर तीसरा स्विस इंडोर खिताब हासिल करने की ओर कदम बढ़ा दिए।
 
अर्जेंटीना के इस खिलाड़ी ने 2012 और 2013 में यह खिताब अपने नाम किया था, तब उन्होंने दोनों फाइनल में स्थानीय प्रबल दावेदार और 8 बार के विजेता रोजर फेडरर को शिकस्त दी थी।
 
अब उनका सामना फ्रांस के जुलियन बेनेटू से होगा जिन्होंने अमेरिका के डोनल्ड यंग को 6-4, 6-2 से हराया। तीसरे वरीय डेविड गोफिन ने कोरिया के चुंग हियोन को 6-4, 6-1 से मात दी।
 
फ्रांस के 7वें वरीय एड्रियन मानारिनो ने बेल्जियम के रूबेन बेमेलमांस को 7-6, 4-6, 6-1 से जबकि क्रोएशिया के बोर्ना कोरिच ने स्विस खिलाड़ी हेनरी लाकसोनेन को 6-7, 6-1, 6-3 से शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख