dharma sangrah
✕

विश्व कप फाइनल के पहले दौर में बाहर हुईं दीपिका

Updated: रविवार, 3 सितम्बर 2017 (20:55 IST)
रोम। चार बार की रजत पदक विजेता दीपिका कुमारी आज तीरंदाजी विश्व कप फाइनल के पहले दौर में चीनी ताइपे की तान या-तिंग से सीधे सेट में हारकर बाहर हो गई।
 
विश्व कप फाइनल में पहुंचने वाली एकमात्र भारतीय दीपिका शुरू से ही बेरंग दिखी और स्टेडियो डेई मार्मी में हुए मुकाबले में या-तिंग से सीधे सेटों में 0-6 से हार गई। या-तिंग ने दीपिका को पिछले साल ओलंपिक के प्री-क्वार्टर फाइनल में भी हराया था।
 
विश्व रैंकिंग में पूर्व में शीर्ष पर रह चुकी दीपिका ने इस साल हुए चार विश्व कप में से दो के क्वार्टरफाइनल में पहुंचकर आठ तीरंदाजों के फाइनल में जगह पक्की की थी।
 
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता या-तांग ने पहले सेट में दो परफेक्ट 10 के साथ 29 का स्कोर बनाया जबकि दीपिका 8, 9 और 10 के साथ 27 अंक ही जुटा पाईं। पहले सेट में पिछड़ने के बाद दीपिका वापसी नहीं कर सकीं। दूसरे और तीसरे सेट में भी या-तांग ने क्रमश: परफेक्ट 30 और 28 अंक बनाए जिससे दीपिका पार नहीं पा सकी। (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख