Hanuman Chalisa

दीपा के घुटने की सर्जरी के बाद रिहैबिलिटेशन शुरू

Updated: मंगलवार, 4 अप्रैल 2017 (23:44 IST)
नई दिल्ली। ओलंपिक में भाग लेने वाली देश की पहली महिला जिमनास्ट दीपा करमाकर ने घुटने की सर्जरी के बाद रिहैबिलिटेशन शुरू कर दिया है। 
 
23 साल की दीपा ने मंगलवार को ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि मुझे अभ्यास के दौरान चोट लग गई थी और अब मेरी सर्जरी हुई है। मैंने रिहैबिलिटेशन शुरू कर दिया है और मैं जल्द ही वापसी करूंगी।
 
गत वर्ष अगस्त में रियो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकीं दीपा राजधानी के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय शिविर के दौरान चोटिल हो गई थी। अगरतला की दीपा ने रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर इतिहास रचा था और वे वॉल्ट स्पर्धा में चौथे स्थान पर रही थीं। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख