suvichar

कहां गया बुधिया....

Updated: शुक्रवार, 8 जुलाई 2016 (18:50 IST)
भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को कहा कि लंबी दूरी के युवा धावक बालक बुधिया सिंह कहीं खोया नहीं है और उसके अगले 4 दिन में यहां स्पोर्ट्स होस्टल में लौटने की संभावना है।
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार बुधिया कहीं गुम हो गया है। खेल एवं युवा मामलों के सचिव शाश्वत मिश्रा ने यहां पत्रकारों से कहा कि बुधिया सिंह की मां ने गुरुवार को स्थानीय खबरिया चैनल को बताया कि वे नयागढ़ में हैं। हम उनके 2 से 4 दिन के अंदर स्पोर्ट्स होस्टल में वापसी की उम्मीद कर रहे हैं। 
 
मिश्रा ने कहा कि बुधिया पिछले महीने गर्मियों की छुट्टियों के बाद स्पोर्ट्स होस्टल नहीं लौटा। बुधिया के अलावा 8 खिलाड़ी भी होस्टल नहीं पहुंचे। ये कलिंगा स्टेडियम में स्थित साई होस्ट के खुलते ही 15 दिन के अंदर होस्टल वापस आ जाया करते थे।

बुधिया होस्टल नहीं लौटा और स्कूल से भी अनुपस्थित रहा तो होस्टल अधिकारियों ने स्लम स्थित उनके घर में पत्र भेजा। होस्टल के 4 कोचों ने बुधिया की मां के घर का भी दौरा किया। मिश्रा ने कहा कि हमारे कोचों ने बुधिया के बड़ी बहन से मुलाकात की। उसने बताया कि वे भुवनेश्वर से बाहर हैं। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख